फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A youth from Hasanpur died due to electric shock in Ahmedabad

Amroha News: हसनपुर के युवक की अहमदाबाद में करंट लगने से मौत

Sat, 31 May 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 31 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A youth from Hasanpur died due to electric shock in Ahmedabad
हसनपुर (अमरोहा)। मोहल्ला संभल अड्डा निवासी समद (18) की अहमदाबाद में करंट लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव लाने के लिए अहमदाबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर के मोहल्ला अड्डे के पास मजदूर मोमीन अली का परिवार रहता है। उनका बेटा समद करीब एक माह पहले साथियों के साथ गुजरात के अहमदाबाद गया था। वह अहमदाबाद के खेड़ा शहर के पास मजदूरी कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन रात में कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर बताया कि मृतक का शव खेड़ा के सरकारी अस्पताल में रखा है। इसके बाद परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि युवक की मौत अहमदाबाद में हुई है। इस मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed