फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man was brutally murdered in a dispute over a transaction in Amroha

खौफनाक: 2500 रुपयों की खातिर युवक की गई जान, आरोपियों ने पहले गला दबाया, फिर तेजाब डालकर शव जलाने का किया प्रयास

Thu, 02 Jun 2022 08:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, हसनपुर (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 02 Jun 2022 08:05 PM IST
सार

रिंकू खडगवंशी का गांव के ही एक युवक पर 2500 रुपयों की उधारी चल रही थी। बुधवार की शाम को दोनों में रुपयों को लेकर विवाद भी हो गया था। आरोप है कि इसी के चलते युवक की जान ले ली गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
A young man was brutally murdered in a dispute over a transaction in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में रुपये के लेनदेन में एक युवक की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं शव को तेजाब से जलाया भी गया। शव गांव से कुछ दूर पर एक खेत में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के सोहरका गांव की है। यहां पर किसान औतारी का परिवार रहता है। औतारी के छब्बीस वर्षीय बेटे रिंकू खडगवंशी का गांव के ही एक युवक पर 2500 रुपयों की उधारी चल रही थी। बुधवार की शाम को दोनों में रुपयों को लेकर विवाद भी हो गया था। बताते हैं कि गांव के ही दो युवक गुरुवार की सुबह रिंकू को घर से बुलाकर ले गए थे। लेकिन शाम तक भी वह घर वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन

परिजनों ने तलाश शुरू की तो गांव से करीब एक किमी दूर गन्ने के खेत में उसक शव मिला। उसके शरीर पर जले के निशान भी है। माना जा रहा है। पहले उसके साथ मारपीट की गई। आशंका है कि गला-दबाकर हत्या कर दी गई। उसके बाद शरीर को तेजाब से भी जलाया गया। शरीर पर कई स्थानों पर जलने के कारण छले पड़े हुए हैं। खाल कई जगहों पर जली हुई। सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। वह  मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। कोतवाल अरविंद त्यागी का कहना है युवक की हत्या हुई है। जांच पड़ताल क जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed