फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man shot himself in the hand after a dispute with his wife

Amroha News: पत्नी से विवाद होने पर युवक ने खुद के हाथ में मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
A young man shot himself in the hand after a dispute with his wife
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद खुद के हाथ में गोली मार ली। युवक ने पत्नी को डराने के लिए ऐसा किया। गोली लगने से युवक के हाथ में छेद हो गया। घटना बुधवार की है। पुलिस मामले में जानकारी से इंकार कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान का 35 वर्षीय बेटा निजी स्कूल में शिक्षक है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक शराब पीकर घर और मोहल्ले में तमंचा लेकर रौब जमाता रहता है। मोहल्ले के लोग भी उससे परेशान रहते हैं। आए दिन वह घर में झगड़ा करता रहता है। पत्नी भी परेशान रहती है। बुधवार को युवक का किसी बात पर अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी को डराने के लिए युवक ने कहा कि खुद को गोली मार लूंगा। इतना कहते ही युवक ने तमंचे से खुद के हाथ में गोली मार ली। जिससे उसके हाथ से खून बहने लगा।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी गांव पहुंची, लेकिन युवक नहीं मिला। बताते हैं कि युवक ने निजी अस्पताल में पहुंचकर खुद का उपचार कराया और छिपता फिर रहा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed