{"_id":"658891bad2a0dc7b09033f1a","slug":"a-young-man-fell-into-a-pan-of-boiling-oil-due-to-a-stroke-got-burnt-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-10963-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दौरा पड़ने से खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दौरा पड़ने से खौलते हुए तेल की कढ़ाई में गिरा युवक, झुलसा
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। नगर में ब्लॉक गेट के सामने दौरा पड़ने पर राजू कुमार (45) खौलते हुए तेल की कड़ाही में गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
नगर के रामपुर भूड़ रोड निवासी राजू कुमार ब्लॉक परिसर में स्थित पूर्ति कार्यालय में निजी तौर पर चपरासी का कार्य करता है। रविवार की सुबह को राजू कुमार ब्लॉक गेट के पास पकौड़ी की दुकान के पास खड़े होकर अखबार पढ़ रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान उसे अचानक दौड़ा पड़ गया। जिससे वह खोलते हुए तेल की कड़ाही में गिर गया। गरम तेल की वजह से राजू बुरी तरह से झुलस गया। मौके पर लोगों के होश उड़ गए। आसपास के लोग उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक साठ प्रतिशत से अधिक झुलस गया था। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
-- -- -