{"_id":"66d8f3dd3fa7a52e7a0722e6","slug":"a-young-man-died-due-to-electric-shock-his-family-members-blocked-the-road-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-125097-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
बछरायूं (अमरोहा)।
गांव वाजिदपुर में बुधवार शाम करंट की चपेट में आकर चेतक (18) की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को हादसे का जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बिजलीघर के सामने गजरौला मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन दोषी बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे।
गांव वाजिदपुर में छज्जू सिंह के पास अंत्योदय का कार्ड है। उन पर बिजली विभाग का करीब 11 हजार रुपये बकाया है। बुधवार शाम बिजली विभाग के कर्मचारी बकाया का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काट गए। देर शाम छज्जू सिंह का छोटा बेटा चेतक मकान की छत पर गया था। पिता का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से छत पर बिजली के तार में करंट आ रहा था। जिसकी चपेट में आकर उनके बेटे की मौत हुई है। चेतक की मौत की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वे शव को लेकर मूंढाखादर बिजलीघर पहुंच गए।
वहां किसी कर्मचारी के नहीं मिलने पर परिजन शव को लेकर बछरायूं बिजलीघर पर आ गए। परिजनों बिजलीघर के सामने शव रखकर गजरौला मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जाम लगाने की सूचना पर मिलने पर थाना बछरायूं के अलावा धनौरा व गजरौला से पुलिस फोर्स बुला ली गई। मृतक के पिता छज्जू सिंह का आरोप था कि उन्होंने बिल का भुगतान करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। लेकिन, बिजली विभाग ने इससे इनकार कर दिया। पूरा परिवार मजदूरी कर अपना पेट पालता है। पुलिस ने जाम के मद्देनजर धनौरा से आने वाला ट्रेफिक डायवर्ट करना शुरू कर दिया था।