फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A young man died after being hit by a train in Amroha Bachhraun

Amroha: ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत, आम के बाग के किनारे टहलने के दौरान हुआ हादसे का शिकार

Fri, 27 May 2022 10:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, बछरायूं(अमरोहा)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बछरायूं(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 27 May 2022 10:53 PM IST
सार

बछरायूं के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में रात करीब लगभग 8.45 बजे गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर नजाकत उम्र करीब 40 साल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नजाकत जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव नगला का रहने वाला था।

विज्ञापन
A young man died after being hit by a train in Amroha Bachhraun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमरोहा के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में शुक्रवार की रात नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर पट्टी में शुक्रवार की रात करीब लगभग 8.45 बजे गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर नजाकत उम्र करीब 40 साल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नजाकत जनपद बिजनौर के बास्टा क्षेत्र के गांव नगला का रहने वाला था। उसने मोहम्मद पुर पट्टी गांव में आम के एक बाग को ठेके पर लिया हुआ है। शुक्रवार की रात लगभग 8.45 बजे बाग के किनारे घूम रहा था। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इसी दौरान नजीबाबाद से चलकर गजरौला जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलने पर बाग में मौजूद अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed