फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a young boy dead in accident, amroha

रक्षाबंधन से पहले छिन गया  दो बहनों का इकलौता भाई

Thu, 18 Aug 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 18 Aug 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
a young boy dead in accident, amroha
दीवार गिरने से बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन से पहले बुधवार सुबह गांव रहमापुर खालसा में एक हादसे ने दो बहनों से उनका भाई छीन लिया। हादसे में युवक की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।  
विज्ञापन

गांव रहमापुर खालसा के निवासी किसान शहेंद्र सिंह का बेटा रोहित कुमार (18) की दो बहनें अंशुल और अंजलि हैं। बुधवार सुबह करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच रोहित भैंसा गाड़ी से चारा लेकर आया था। वह भैंसा गाड़ी को लेकर अपने घर के पास स्थित घेर में जा रहा था। उसी समय भैंसा बिगड़ गया और इधर-उधर भागने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान भैंसा गाड़ी घेर के गेट के पिलर से टकरा गई। इससे रोहित भी नीचे आ गिरा। वह संभल नहीं पाया था तभी गाड़ी की टक्कर से ईटों का पिलर ढह गया। रोहित पिलर के मलबे के नीचे दब गया। हादसे के बाद ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे जख्मी हालत में बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन रोहित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मां ने सुध-बुध खोया, बहनों का हाल बेहाल
गजरौला। दो बहनों के भाई रोहित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जहां एक ओर इकलौते बेटे की मौत से पिता शहेंद्र सिंह और मां राकेश देवी सुधबुध खोकर बैठे हैं। वहीं छोटी बहन अंजलि सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहीं हैं। बता दें कि रोहित की बड़ी बहन अंशुल मानसिक रूप से कमजोर है। दोपहर में जब अंतिम संस्कार के लिए घर से अर्थी उठी तो बड़ी बहन इन सबसे अंजान थी।

गांव में मंदिर पर भंडारे का कार्यक्रम रद्द
गजरौला। गांव रहमापुर खालसा में रोहित के घर के निकट ही चामुंडा मंदिर है। मंदिर में सात दिवसीय श्री मद् भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ था। समापन के अवसर पर सुबह से ही भंडारे की तैयारियां चल रहीं थीं। हलवाई भट्ठी पर पकवान बना रहे थे।


धार्मिक आयोजन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल था। अचानक हुए हादसे में जवान मौत से गांव में मातम छा गया। जिससे भंडारे का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। पूरे गांव में उदासी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed