फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A year later, a case of theft of goods from the truck was registered

एक साल बाद ट्रक से सामान चोरी का केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
A year later, a case of theft of goods from the truck was registered
ट्रक से सामान चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एक साल बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर माफी का है। यहां पर राहत अली का परिवार रहता है। उनका ट्रक खराब हो गया था। जिसे उन्होंने गांव के पास ही स्थित ईंट भट्ठा पर खड़ा कर दिया था। आरोप है कि 18 अक्टूबर 2021 को ट्रक से गांव का ही फैजान व कस्बे के मोहल्ला इकबाल नगर का फारूख अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ सामान खोल रहे थे। सूचना पर राहत अली मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की मदद से घेराबंदी कर फैजान, फारूख को पकड़ लिया था। डायल-112 की टीम भी आ गई थी। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ ट्रक से लगभग तीन लाख रुपये का सामान चोरी करना कबूल कर लिया था। आरोप है कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने बिना कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया था। राहत अली ने अदालत की शरण ली थी। अदालत के आदेश पर कोतवाली डिडौली पुलिस ने फैजान, फारूख व अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेज चौहान ने बताया कि मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed