{"_id":"691cd57cabbe32ff4e0338f5","slug":"a-truck-loaded-with-cotton-collided-with-a-roadside-pole-sparking-a-fire-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151749-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सड़क किनारे खंभे से टकराया रुई भरा ट्रक, तारों से निकली चिंगारी से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सड़क किनारे खंभे से टकराया रुई भरा ट्रक, तारों से निकली चिंगारी से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से रुई से लदा ट्रक टकरा गया। इसके बाद तारों से निकली चिंगारी से ट्रक में भरी रुई में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रक के चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
यह घटना सोमवार रात करीब दस बजे नगर कोतवाली क्षेत्र में कांकर सराय रोड पर हुई। मोहल्ला दरबारे कलां लाला मंसूरी व हाजी अहमद के परिवार रहते हैं। उनके काटन वेस्ट कारखाने कांकर सराय रोड पर हैं। रात में दोनों के कारखानों में बने गोदाम से ट्रक में तैयार रुई के बंडल लाद कर कोलकाता भेजे जा रहे थे। जैसे ही ट्रक गोदाम से निकला तो रास्ते में बिजली के खंभे से टकरा गया।
इससे तारों में स्पार्किंग हुई और चिंगारी ट्रक पर गिर गई जिससे उसमें आग लग गई। ट्रक में आग लगने पर चालक ने कूदकर खुद को बचाया। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों की भीड़ जमा हो गई और बिजलीघर कॉल करके सप्लाई बंद कराई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम भी मौके पर आ गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।