फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A trader was bitten by a snake while sleeping, his condition is critical

Amroha News: व्यापारी को सोते समय सांप ने डसा, हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
A trader was bitten by a snake while sleeping, his condition is critical
आदमपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में चारपाई पर सोते समय कपड़ा व्यापारी मुंशीलाल (32) को सांप ने डस लिया। परिजन बेहोशी की हालत में व्यापारी को लेकर सीएचसी में लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव आदमपुर निवासी मुंशीलाल गांव में ही कपड़े की दुकान चलाते है। रोज की तरह बुधवार शाम को दुकान बंद कर घर आए। खाना खाने के बाद रात में चारपाई पर सो गए। रात करीब 12 बजे चारपाई पर सांप चढ़ गया। सांप ने व्यापारी के अंगुली में डस लिया। अंगुली में कुछ चुभने का अहसास होने पर मुंशीलाल ने उठा तो उसने सांप को भागते देखा। व्यापारी के चिल्लाने पर परिजन उसके पास पहुंचे और उसे रहरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरिफ शमी का कहना है कि सांप से डसने वाले व्यक्ति का उपचार कराया जा रहा है। जल्द ही हालत में सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन

घर में महिला को सांप ने डसा

गजरौला। घर में बैठी महिला को सांप ने डस लिया। महिला को परिजन अमरोहा में निजी अस्पताल में ले गए। उसकी हालत नाजुक बनी है। उधर सांप खेतों में भाग गया था। क्षेत्र के गांव पाल निवासी विजय सिंह चौहान किसान हैं। उनकी पत्नी संतरेश ने बृहस्पतिवार सुबह झाड़ू लगाने के लिए कमरे का गेट खोला। इस बीच अंदर बैठे सांप ने उनको डस लिया। उनके शोर मचाने पर परिजन दौड़ पड़े। मोहल्ले के लोग आए। जानकारी करने पर बताया कि उनको सांप ने डस लिया है। जिस पर परिजन इलाज के लिए लेकर भागे। अमरोहा के निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed