फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A temporary bus stand will be set up at the Tigri fair for the convenience of devotees.

Amroha News: तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनेगा अस्थायी बस स्टैंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
A temporary bus stand will be set up at the Tigri fair for the convenience of devotees.
अमरोहा। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने जमीन को चिन्हित किया है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुरादाबाद रीजन से करीब 150 बसों को लगाया जाएगा। जिसमें मेला स्पेशल बस भी चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

15 नवंबर से तिगरी गंगा मेला शुरु होगा और 24 नवंबर तक चलेगा। हालांकि बहुत से श्रद्धालु 25 नवंबर तक भी मेले से वापस लौटते हैं। उनके लिए भी बसों की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। अमरोहा और मुरादाबाद डिपो से मेला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। अस्थायी बस स्टैंड पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले से दो दिन पहले बसों का संचालन 24 चौबीस घंटे किया जाएगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए निगम की ओर से अस्थायी बस स्टैंड बनाया जाएगा। साथ ही मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को व्यवस्थित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। निगम की ओर से मेले के दौरान बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। एआरएम केसी गौड़ ने बताया कि बस स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित की गई है। जहां पर बसों का ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed