फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A sleeping ninth grade student was bitten by a snake and died

Amroha News: सो रहे नौवीं के छात्र को सांप ने डसा, गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
A sleeping ninth grade student was bitten by a snake and died
गजरौला। घर में तख्त पर सो रहे नौवीं के छात्र को करैत प्रजाति के सांप ने डस लिया। परिजन झाड़ फूंक वालों के पास ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते डॉक्टर के पास लेकर जाते तो शायद छात्र की जान बच जाती।
विज्ञापन

अतरपुरा मोहल्ला निवासी अरुण सैनी का घर रेलवे लाइन के किनारे है। लाइन की तरफ उनके घर का दरवाजा है। वह ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा अरुण (13) कक्षा नौ का छात्र था। रविवार रात अरुण कुमार कमरे में पड़े तख्त पर सो गया। तड़के चार बजे छात्र की आंख खुलीं तो एक सांप को अपने सीने पर बैठे देख हिम्मत कर हाथ से हटाने का प्रयास किया। इस बीच सांप ने उसे कनपटी पर डस लिया। छात्र के परिजनों का कहना है कि सांप ने उसे कनपटी पर तीन बार डसा। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद, संभल, सौंधन ले गए। कहीं पर सुधार नहीं हुआ। उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव का कहना है कि सांप के काटे जाने के कारण मौत हो जाने पर चार लाख रुपये की मदद का प्रावधान है। इसके लिए मृतक का पोस्टमार्टम होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन








वन विभाग की टीम ने घर से पकड़ा सांप
घर में सो रहे छात्र को सांप द्वारा डस लेने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर आई। सांप ने घर में छिपे सांप को पकड़ लिया। जिसे जंगल में ले जाकर छोड़ा। वन विभाग के एसडीओ विमल भारद्वाज का कहना है कि सांप द्वारा छात्र को डसने का मामला सामने आया है। सांप को पकड़ लिया गया है। यह सबसे जहरीला सांप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed