{"_id":"62362f3bf8d0f83d6e4db42a","slug":"a-shoe-in-panchayat-filled-with-punishment-for-trying-to-rape-a-six-year-old-innocent-jpnagar-news-mbd422017928","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की सजा भरी पंचायत में एक जूता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की सजा भरी पंचायत में एक जूता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीशुदा युवक ने जंगल में ले जाकर छह साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश की। बेहोश होने पर आरोपी मासूम को छोड़ कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। गांव में पंचायत का दौर चला। जिसमें पंचों ने आरोपी को एक जूता मारने और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसे बरी कर दिया। पुलिस घटना से अनजान बनी हुई है।
यह घटना देहात थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाला शादीशुदा युवक शुक्रवार की दोपहर बाद गांव के बाहर खेल रही किसान की छह साल की बेटी को 50 रुपये देकर बहला-फुसला कर अपने साथ जंगल में ले गया। यहां दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच मासूम बेहोश हो गई। तभी आरोपी उसे जंगल में अकेला छोड़ कर फरार हो गया। उधर परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। तलाशी के दौरान मासूम गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। जिसे देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसे घर ले आए। होश में आने के बाद बच्ची ने आपबीती सुनाई। घटना की जानकारी होने पर गांव में तनाव गहरा गया। तभी मामला सुलझाने के लिए पंचायत बैठ गई। पंचायत में आरोपी को बुलाया गया। इस दौरान पंचों ने भरी पंचायत में मासूम के पिता द्वारा उसे जूता लगवाया और 25 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाकर मामला रफा-दफा कर दिया गया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।