फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A patient and a young man travelling in an ambulance died in a car accident

Amroha News: कार की टक्कर से एंबुलेंस सवार मरीज और युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
A patient and a young man travelling in an ambulance died in a car accident
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

किसान की दवा लेने मेरठ जा रही निजी एंबुलेंस हापुड़ जिले में अल्लाबख्शपुर गांव के पास सामने से आई कार से टकरा गई। हादसे में कांकाठेर निवासी किसान झंगीर सिंह (55) और हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुहारी खादर निवासी गुड्डू (35) की मौत हो गई। गुड्डू गांव कांकाठेर में क्लीनिक चलाते थे। वहीं, एंबुलेंस चालक और झंगीर की पत्नी घायल हो गई।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर निवासी किसान झंगीर सिंह कुछ दिन पूर्व खेत से आते समय बुग्गी से गिरकर घायल हो गए थे। उनका मेरठ से उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम झंगीर सिंह को बेचैनी होने पर गांव के ही गुरुदयाल की एंबुलेंस से मेरठ ले जा रहे थे। एंबुलेंस में झंगीर सिंह की पत्नी मूर्ति देवी भी थीं। वहीं, कांकाठेर में हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के लुहारी खादर निवासी गुड्डू पुत्र महेंद्र सिंह क्लीनिक चलाते हैं। मेरठ के अस्पतालों में गुड्डू की जान पहचान होने के चलते उनको भी साथ लिया था।
विज्ञापन

एंबुलेंस रात आठ बजे हापुड़ जिले में अल्लाबख्शपुर गांव के सामने पहुंची। इस बीच सामने से आ रही कार एंबुलेंस से टकरा गई। टक्कर होने पर एंबुलेंस में सवार गुड्डू, झंगीर सिंह, एंबुलेंस चालक गुरुदयाल व झंगीर सिंह की पत्नी मूर्ति देवी घायल हो गए। वहीं, कार सवार भी घायल हुए। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गुड्डू और कार सवारों को गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को हापुड़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में गुड्डू मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हादसे की सूचना मिलते ही कांकाठेर से झंगीर सिंह के परिजन मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस चालक, झंगीर सिंह और उनकी पत्नी मूर्ति देवी को मेरठ ले गए। यहां पर एक निजी अस्पताल में झंगीर सिंह ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में मौत से दोनों के घर कोहराम मच गया। कांकाठेर ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान अर्चना देवी के पति हरिओम सिंह ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर थाने में मुरादाबाद नंबर की अर्टिका कार के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। झंगीर का मेरठ में व गुड्डू का हापुड़ जिले में पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को शव गांव लाए गए। शव पहुंचते ही कांकाठेर और लुहारी खादर में कोहराम मच गया। गमगीन परिजनों ने गंगा किनारे अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed