फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A murderer disguised as a tantrik was caught in an encounter and was shot in the leg.

Amroha News: हत्या करके तांत्रिक बन खुद को छिपाने वाला मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली

Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 06 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A murderer disguised as a tantrik was caught in an encounter and was shot in the leg.
अमरोहा। लगभग 11 साल पहले अमरोहा शहर में प्रॉपर्टी डीलर की ठाकुर हरगोविंद हत्या करने के बाद तांत्रिक का चोला ओढ़कर पुलिस की नजरों से बचने वाले शातिर को बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। सैदनगली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के समय आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। उपचार के बाद अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन




एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गिरफ्त में आया अरमान उर्फ काले खां संभल जनपद के पैतिया माफी गांव का रहने वाला है। वह अमरोहा नगर के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी के रहने वाले ठाकुर हरगोविंद सिंह की सात अप्रैल 2015 की रात गोली मारकर हत्या के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने तांत्रिक का रूप धारण कर लिया। अलग-अलग शहर-कस्बों में पहचान बदलकर रहता रहा था। तांत्रिक बनने के दौरान वह लोगों को घर-आंगन में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर ठगी करता था।
विज्ञापन




इस तरह की हरकतों के दौरान उसने सैदनगली क्षेत्र की एक विधवा से करीब 11.70 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए थे। तंत्र से चमत्कार का झांसा देकर महिला की बेटी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया था। इसी शिकायत के बाद सैदनगली पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर बुधवार को सकतपुर नहर पुल के पास उसकी घेराबंदी कर ली। खुद को बचाने के लिए अरमान उर्फ काले खां ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सिपाही सागर देशवाल जख्मी हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अरमान उर्फ काले खां के पैर में गोली लगी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसपी के मुताबिक अरमान उर्फ काले खां पर मुरादाबाद, संभल और अमरोहा में हत्या, लूट, अपहरण और धोखाधड़ी समेत कुछ गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन








भगोड़ा घोषित था काले खां, रेड वारंट भी जारी हुआ था



शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर ठाकुर हरगोविंद सिंह के चर्चित हत्याकांड के बाद से गिरफ्त में न आने पर अरमान उर्फ काले खां को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। उसके खिलाफ न्यायालय से रेड वारंट भी जारी हुआ था।



एसपी लखन सिंह के मुताबिक इस हत्याकांड में शुरू में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी लेकिन पुलिस जांच में अरमान उर्फ काले खां और उसके साथी नौगावां सादात क्षेत्र निवासी संजीव का नाम सामने आया था। पुलिस ने संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हत्थे न चढ़ने पर काले खां को न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। उसके खिलाफ रेड वारंट भी जारी हुआ था। वर्ष 2023 में उसका साथी संजीव अदालत से दोषमुक्त घोषित हो गया था।




रात में घर लौटते समय प्रॉपर्टी डीलर पर दागी थीं गोलियां



अमरोहा शहर कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर ठाकुर हरगोविंद सिंह का आजाद रोड स्थित पंजाबी धर्मशाला के पास आफिस था। सात अप्रैल 2015 की रात करीब 8.30 बजे वह अपना आफिस बंद कर परिचित अमीन देशराज के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रात लगभग 8:45 बजे देशराज ने उन्हें उनके घर के पास उतार दिया था। जैसे ही हरगोविंद सिंह माधो पैलेस टॉकीज के सामने स्थित गली में पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली ठाकुर हरगोविंद सिंह के सिर और दूसरी सीने में लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। वहीं, हमलावरों की गोली गली के बाहर से गुजर रहे मोहल्ला बटवाल नई बस्ती निवासी कारपेंटर नजीर अहमद के पैर में लगी थी। वह घायल हो गए थे।







खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम



एसपी लखन सिंह ने बताया कि इस प्रकरण का खुलासा करने वाले एसओ विकास कुमार और उनकी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed