फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A killer had also threatened to kill the nephew of the chairman

एक हत्यारोपी ने चेयरमैन के भतीजे को भी दी थी जान से मारने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
A killer had also threatened to kill the nephew of the chairman
पांच लाख की फिरौती के लिए रिश्ते के भतीजे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए विपिन ने नगर के एक पूर्व चेयरमैन के भतीजे को भी जान से मारने की धमकी दी। उस वक्त पुलिस को तहरीर देने के बाद मामला रफा दफा कर लिया था।
विज्ञापन

चौहानपुरी निवासी संजय सिंह के सात वर्षीय बेटे टिंकू उर्फ टिल्लू काअपहरण कर हत्या करने में पुलिस नेसंजय के सगे भाई मदन चौहान और चचेरे भाई विपिन को गिरफ्तार करलिया। जबकि मदनकी पत्नी पिंकी हत्या की साजिश रचने के आरोप में पकड़ी गई। तीनों की गिरफ्तारीपर लोग बोले किसी को यह पता नहीं था कि बेहद सीधा सा लगने वाला मदनऐसा कारनामा कर देगा। वह गोद खिलाने वाले सगे भतीजे की ही हत्या कर देगा, ऐसा किसी ने सोचा भी नहीं था। इस बीच कईलोगों ने कहा मदन भले ही सीधाहोने का ढोंग करता था, लेकिनभतीजे को मौत के घाट उतारने में सहयोगकरने वाला विपिन बहुत ही शातिर है। उसने दो महीने पूर्व नगरपालिका के एक पूर्वचेयरमैन के भतीजे को जान से मारने की धमकी दी थी। वह पूर्व चेयरमैन के भतीजे संग साझेदारी में कारोबारी करता था। बाद में विपिन खुद गायब हो गया था। साथ ही अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास किया था। मामला पकड़ में आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में मामला रफा दफा हो गया था। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि यह मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed