{"_id":"66da5701436786900101fc87","slug":"a-farmer-who-was-injured-after-colliding-with-a-bull-died-during-treatment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-125154-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सांड़ से टकरा कर घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सांड़ से टकरा कर घायल हुए किसान की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
सांड़ से टकराकर घायल हुए बाइक सवार किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाईखेड़ा मिलक निवासी किसान हीरालाल (50) 21 अगस्त को गजरौला से बाइक से हसनपुर लौट रहा था। हसनपुर गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास सड़क पर आए सांड़ से बाइक टकरा गई थी। जिसमें किसान घायल हो गया था। घायल को सीएचसी ले जाया गया था। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसका मेरठ में उपचार चल रहा था। बुधवार देर शाम को उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया। मौके पर पहुंचे विधायक महेंद्र खड़गवंशी ने परिजनों को सांत्वना दी। आर्थिक मदद कराने का भरोसा दिया। मृतक किसान ने अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी छोड़ी है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सांड़ की वजह से सड़क हादसे में घायल किसान की मौत हो गई है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उधर, क्षेत्र के लोगों में छुट्टा पशुओं को लेकर रोष है। लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए।