Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A confluence of faith, tradition and gaiety was seen on Lohri

Amroha News: लोहड़ी पर दिखा आस्था, परंपरा और उल्लास का संगम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
A confluence of faith, tradition and gaiety was seen on Lohri
अमरोहा। जिले भर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। आग जलाकर ढोल की थाप पर जमकर भांगड़ा किया। महिलाएं भी थिरकतीं नजर आईं।। मूंगफली और रेवड़ी का सभी ने जमकर आनंद लिया। परंपरागत तरीके से लोहड़ी को सजाया गया। समाज के लोगों ने जलती हुई लोहड़ी की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान सुंदर मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो... जैसे लोहड़ी के परंपरागत गीत गुनगुनाए।
विज्ञापन

सिखों का महत्वपूर्ण त्योहार लोहड़ी सोमवार को शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। यह दिन सिख और पंजाबी समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है। शाम को घरों के आंगन और गुरुद्वारों में लोहड़ी के लिए लकड़ियां सजाई गईं। रात में परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विधिविधान से लोहड़ी का पूजन किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला काली पगड़ी, बड़ा बाजार, रेलवे स्टेशन, आवास विकास सहित कई स्थानों पर लोहड़ी का जश्न दिखा। जलती हुई लोहड़ी की परिक्रमा करते हुए मूंगफली और रेवड़ी आदि डाली गई। परिवार की खुशहाली की कामना की गई। समाज के लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर डांस किया। बीते वर्ष में जिन परिवारों में शादी, पुत्र-पौत्र की प्राप्ति होती है वे लोहड़ी के दिन ज्यादा खुशी मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरेंद्र सिंह के आवास पर लोहड़ी मनाई गई। अग्नि के आगे माथा टेककर मूंगफली, रेवड़ी आदि प्रसाद रूप में वितरण किया। सरदार त्रिलोचन सिंह ढिल्लो, गुरचरण सिंह गुरदित्त, जयदीप सिंह, अनिल कुमार, नरेश कुमार, रौनक सिंह, इकबाल सिंह, जगजीत सिंह, कांता देवी मौजूद रहे।
आवास विकास प्रथम में भी लोहड़ी का पर्व मनाया गया। सरदार इंद्रजीत सिंह, राकेश शर्मा, दिव्या गुप्ता, शालिनी शर्मा, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, कैलसा क्षेत्र के गांव मानकजुड़ी के गुरुद्वारा में लोहड़ी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। अग्नि की परिक्रमा की और एक दूसरे को पर्व की बधाई दी। सरदार इंदर सिंह, मुलकेंद्र गुलविंदर, सुखविंदर और जयदीप आदि मौजूद रहे।

-----
गजराैला में भी दिखा त्योहार का जश्न
गजरौला। लोहड़ी पर सोमवार रात सिख समाज और पंजाबी समाज के लोग चौपला स्थित गुरुदारा साध संगत में एकत्र हुए। यहां हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी मनाई। ज्ञानी अनूप सिंह द्वारा लोहड़ी पूजन करने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। मूंगफली भूनकर एक दूसरे को वितरित की। गजक बांटी गई। इस मौके पर हरप्रीत सिंह बेदी, संगत बेदी,चरणदीप सिंह, गगनदीप सिंह, गुरप्रीत सिरोही आदि शामिल रहे। इसके अलावा लक्ष्मी नगर, रेलवे स्टेशन पर लोहड़ी मनाई गई। पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के आवास पर उनके समर्थकों ने धूमधाम से लोहड़ी मनाई। सुरेंद्र सिंह स्टेट, उधम सिंह, सुरजीत सिंह, मनमोहन सिंह, अनुज शर्मा दमन सिंह प्रमोद अलोना दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed