{"_id":"673baeb97477f5677206c945","slug":"a-committee-was-formed-to-investigate-the-kalyan-mandap-being-built-under-the-cm-nagar-srujan-yojana-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129431-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सीएम नगर सृजन योजना से तैयार हो रहे कल्याण मंडप की जांच के लिए बनी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सीएम नगर सृजन योजना से तैयार हो रहे कल्याण मंडप की जांच के लिए बनी समिति
Tue, 19 Nov 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत तैयार हो रहे कल्याण मंडप की जांच को एडीएम वित्त व राजस्व की अध्यक्षता में बनी कमेटी जांच करेगी। 3.57 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस मंडप के निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद डीएम ने कमेटी का गठन किया है, जो इसका मासिक निरीक्षण करेगी।
सीएम नगर सृजन योजना के तहत पालिका क्षेत्र के निजामपुर गर्वी में कल्याण मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। कल्याण मंडप के निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को दी गई है। मंडप निर्माण में अनियमितता की शिकायत डीएम को की गई थी। जिस पर डीएम ने एडीएम वित्त व राजस्व बृजेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिसमें उनके अतिरिक्त पालिका के ईओ को सदस्य सचिव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, वरिष्ठ कोषाधिकारी, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता एवं विद्युत/ यांत्रिक विभाग मुरादाबाद के अधिशासी अभियंता को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। यह टीम माह में कम से कम एक बार स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री का लेब टेस्ट भी कराएगी। डीएम के अनुसार जांच टीम की उपयोगिता प्रमाण पत्र के आधार पर ही निर्माण की अवशेष किस्त अवमुक्त की जा सकेगी।