दर्दनाक मौत: रसगुल्लों से भरे गर्म भगौने में गिरकर बच्चे की गई जान, घर में मुंडन संस्कार की चल रहीं थीं तैयारियां
घर में मुंडन संस्कार की दावत के लिए रसगुल्ले बनवाए गए थे। इसी बीच खेलते हुए वहां पर एक आठ वर्षीय बच्चा हंसराज पहुंच गया और वह रसगुल्लों से भरे गर्म भगौने में गिर गया। गंभीर रूप से झुलस जाने से उसकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर में रसगुल्लों से भरे गर्म भगौने में गिरकर आठ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। उसके चचेरे भाई के मुंडन संस्कार की दावत के लिए रसगुल्ले बनवाए गए थे। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव अंतिम संस्कार कर दिया है।
मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डाकेवाली का है। यहां किसान महेश सिंह का परिवार रहता है। महेश सिंह के छोटे भाई वीर सिंह के बच्चों का गुरुवार को मुंडन संस्कार होना था, इसलिए दावत की तैयारियां चल रही थी। बुधवार देर शाम को ही हलवाई घर पहुंच गए थे। उन्होंने रसगुल्ले तैयार करके घर के एक कमरे में रख दिए थे। इसी बीच खेलते हुए वहां पर महेश सिंह का आठ वर्षीय बेटा हंसराज पहुंच गया, तभी अचानक रसगुल्ला के गर्म भगौने में गिर गया।
बच्चे की चीख-पुकार मचने पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में झुलसे बच्चे को निजी अस्पताल में दिखाया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मुंडन संस्कार को लेकर चल रही खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई करेगी शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक छह बहन-भाइयों में सबसे छोटा था।