फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A bus full of devotees returning after visiting Vaishno Devi in Amroha Brakes failed several injured in accident

अमरोहा में हादसा: वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर बस के ब्रेक फेल, दो महिलाओं समेत पांच घायल

Tue, 17 May 2022 04:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जोया(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, जोया(अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 May 2022 04:14 PM IST
सार

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित नीली खेड़ी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
A bus full of devotees returning after visiting Vaishno Devi in Amroha Brakes failed several injured in accident
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नीली खेड़ी गांव के पास हाईवे पर वैष्णो देवी से दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रेवलर बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे घबराकर चालक स्टीयरिंग से नियंत्रण खो बैठा। बस बेकाबू होकर आगे चल रहे वाहनों से टकरा गई। हादसे में मुरादाबाद की दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे से श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

हादसा सोमवार की रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित नीली खेड़ी गांव के पास हुआ। करीब 11 बजे ट्रेवलर बस दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। बस में वैष्णो देवी से दर्शन कर घर लौट रहे मुरादाबाद के श्रद्धालु सवार थे। जैसे ही बस नीली खेड़ी गांव के पास पहुंची तभी अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद बस चालक ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस बेकाबू होकर आग चल रहे वाहनों से टक्करा गई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। वहीं विक्की कुमार निवासी भोजपुर, अजय तिवारी, नेहा शर्मा, सुशीला देवी और दुष्यंत कुमार निवासी आरटीओ ऑफिस जिला मुरादाबाद घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे की खबर मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed