{"_id":"682e20ca433618c505033be4","slug":"a-boy-was-taken-to-the-forest-on-the-pretext-of-riding-a-bicycle-and-raped-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-140346-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: साइकिल चलवाने के बहाने जंगल में ले जाकर बालक से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: साइकिल चलवाने के बहाने जंगल में ले जाकर बालक से दुष्कर्म
Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दूसरे समुदाय के युवक ने साइकिल चलवाने के बहाने ले जाकर बालक के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा 12 मई का है। गांव निवासी एक ग्रामीण का आरोप है कि गांव निवासी विक्रांत जोगी साइकिल चलवाने के बहाने उसके दस साल के बेटे को नहर के पास ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने बालक की वीडियो बना ली। दहशत में बालक ने परिजनों को कुछ नहीं बताया।
आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बालक से रुपयों की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। जिसके बाद बेटे ने उन्हें बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और डरा धमकाकर चुप कर देता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विक्रांत जोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।