फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   a boy reached at train roof

मालगाड़ी पर चढ़ा छात्र,करेंट से मौत

Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 01 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
a boy reached at train roof
electric train - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
देहात थाना क्षेत्र का रहने वाला आठवीं का छात्र मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया। इसके बाद मालगाड़ी की छत पर खड़ा होने के दौरान ओएचई वायर से छू गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर  पहुंचे परिजनों ने बिना कार्रवाई शव घर ले गए और अंतिम  संस्कार दिया।
विज्ञापन


देहात थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा अल्यारपुर गांव निवासी प्रेम सिंह का 14 वर्षीय बेटा राजकुमार आठवीं का छात्र था। वह घंसूरपुर गांव के किसान उपकारक इंटर कालेज में पढ़ता था। बताते हैं कि कुछ  दिन से वह मानसिक रूप से बीमार था। मंगलवार सुबह परिजनों की नजर बचते ही वह घर से निकल आया। कैलसा रेलवे  स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन


जैसे ही वह ऊपर खड़ा हुआ, ऊपर से गुजर रही रेलवे की लाइन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। छात्र की मौत की    सूचना पर आरपीएफ और  जीआरपी पहुंच गई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। बिना कार्रवाई शव  घर ले गए। छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed