फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A boy drowned while bathing in the Ganges and died

Amroha News: गंगा में नहाते समय बालक डूबा, मौत

Sat, 31 May 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 31 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A boy drowned while bathing in the Ganges and died
आदमपुर (अमरोहा)। मुंडन संस्कार के लिए शुक्रवार को गंगाघाट पर गया अमित (10) स्नान करते समय गंगा में डूब गया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव बरामद किया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही शव को ले गए।
विज्ञापन

जनपद संभल के बहजोई थानाक्षेत्र के गांव नरौदा निवासी होरीलाल की पत्नी सुमन का मायका आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव हाजपुर में है। करीब 15 दिन पहले मायके में एक परिवार में शादी में शामिल होने के लिए सुमन दस वर्षीय बेटे अमित के साथ आई थी। शादी के बाद भी अमित नाना के घर रुका हुआ था। शुक्रवार को हाजीपुर गांव के एक बच्चे के मुंडन संस्कार था।
विज्ञापन

अमित भी ग्रामीणों के साथ मुबारिजपुर गंगाघाट पर गया था। दोपहर करीब दो बजे अमित अन्य बच्चों के साथ गंगा में नहाने चला गया और गहरे पानी में बह गया। स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और अमित की खोजबीन शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने अमित के शव को बरामद कर लिया। मृतक दो भाई एक बहन में बड़ा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article