फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   83 thousand cash recovered after arresting the accused of stealing in the house

घर में चोरी करने के आरोपियों को गिरफ्तार कर 83 हजार की नकदी बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
83 thousand cash recovered after arresting the accused of stealing in the house
स्टेशन के समीप रहने वाले परिवार के यहां चिनाई करते समय चोरी की वारदात को अंजाम देने के दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई गुल्लक को बरामद किया। गुल्लक से 83 हजार रुपये मिले। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गजरौला रेलवे स्टेशन के निकट अभिषेक सिद्घू का परिवार रहता है। उनके घर में निर्माण कार्य चल रहा है। अभिषेक ने घर में रखी गुल्लक चोरी हो जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। कहा था कि गुल्लक में डेढ़ लाख रुपये की रकम है। आरोप घर में चिनाई कर रहे दो राज मिस्त्री पर था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया। उनके कब्जे से गुल्लक बरामद की। जिसमें 83 हजार रुपये निकले। पुलिस ने पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ऊमरी सब्जीपुर निवासी राजीव कुमार व स्टेशन के रोड निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed