फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   82073 cusecs of water released from Bijnor Barrage, water level increased by 10 cm

Amroha News: बिजनौर बैराज से 82073 क्यूसेक पानी छोड़ा, 10 सेंटीमीटर बढ़ा जल स्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
82073 cusecs of water released from Bijnor Barrage, water level increased by 10 cm
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से गंगा में 82073 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण जलस्तर 199.90 मीटर से 10 सेंटीमीटर बढ़कर 200 मीटर हो गया। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से तो दो मीटर दूर है, लेकिन इससे खादर व टापू में बसे गांवों के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है।

बृहस्पतिवार को तिगरी में गंगा का जलस्तर 200 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बुधवार सुबह जलस्तर 199.90 मीटर था। बिजनौर बैराज से गंगा में 82073 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण जलस्तर में 10 सेंटीमीटर का इजाफा हुआ। गंगा का जलस्तर बढ़ने से टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली, जाटों वाली, मंदिर वाली आदि गांवों के ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई है। उनको खेतों में पानी भर जाने से हरा चारा, मक्का, सब्जी, लोभिया आदि की फसल मर जाने का डर सता रहा है। गंगा के खादर में बसे गांव ओसीता जगदेवपुर से खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग में पानी कम हो गया था, लेकिन अब जलस्तर बढ़ जाने से दोबारा पानी भरने लगा। जिससे ग्रामीणों को खेतों में आने जाने, चारा लाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत का कहना है कि बिजनौर बैराज से 82073 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है। हालांकि यह खतरे के निशान से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed