{"_id":"5bb3c5c7867a557f373dc6bc","slug":"81538508231-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर पर दवा बिक्री से खफा कैमिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर पर दवा बिक्री से खफा कैमिस्ट
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा। केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में औषधि प्रशासन से मांग की गई है कि जनरल स्टोर पर खुलेआम बेची जा रही दवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाए। बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में दवा विक्रेताओं ने नशीली दवाओं की बिक्री करने वालों की जानकारी भी औषधि प्रशासन से किए जाने की अपील की है।
सोमवार की रात केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक गढ़ी मंदिर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने शिकायत की कि जनरल स्टोरों पर खुलेआम दवाओं की बिक्री की जा रही है। मेडिकेटेड क्रीम व मरहम, दर्दनाशक गोलियां आदि खुलेआम बिना लाइसेंस के बेची जा रही हैं। औषधि निरीक्षक से मांग की गई कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएं। ग्रामीण क्षेत्र में भी बिना लाइसेंस के दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव पास किया गया। सरकार से दवाओं की आनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की गई। बैठक में सुमन देवरा, अबरार वारसी, अमित अग्रवाल, पिंटू रूहेला, विकास अग्रवाल, मुनव्वर हुसैन, कमल सिंह सैनी, कुलतार सिंह, पवन शर्मा, अनिल गिल, विपिन शर्मा, हरपाल सैनी आदि मौजूद थे।