{"_id":"59dd163f4f1c1bca678b525a","slug":"81507661375-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला स्थल से फसलें हटाने को गांवों में लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला स्थल से फसलें हटाने को गांवों में लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला स्थल से फसलें हटाने को गांवों में करवाई मुनादी
भूमि समतल कराने को तिगरी मेला स्थल पर दौड़े ट्रैक्टर
अमर उजाल ब्यूरो
गजरौला।
तिगरी गंगा मेले को जमीनी रूप देने के लिए जिला पंचायत की टीम लगातार मेला स्थल पर काम कर रही है। मंगलवार को मेला स्थल पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को निर्धारित किया गया। मेला स्थल पर खड़ी फसलों के स्वामी काश्तकारों को चेतावनी दी गई है। इसी को लेकर गांव तिगरी व मोहरका पट्टी में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई गई कि जल्द ही मेला स्थल से फसलें हटा ली जाएं। मेला स्थल समतल कराने के लिए कई ट्रैक्टर चलवाएं जा रहे हैं। मेला स्थल पर जल्द ही तंबुओं का शहर बसने की तैयारी शुरू हो जाएगी।
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में लगने वाला पौराणिक तिगरी मेले का शुभारंभ 25 अक्टूबर को हो जाएगा। मेला स्थल को जमीनी रूप देने के लिए जिला पंचायत के इंजीनियर्स की टीम तेजी के साथ काम कर रही है। हालांकि इस कार्य में मेला स्थल पर खड़ी फसलें बाधा उत्पन्न जरूर कर रही है। बताया जाता है कि तिगरी मेला स्थल पर ज्यादातर गांव तिगरी व मोहरका पट्टी के काश्तकारों ने फसलें लगा रखीं है। मंगलवार को जिला पंचायत के जेई सुभाषचंद व पुलिस की टीम ने लाउडस्पीकर से गांव मोहरका पट्टी व तिगरी में एनाउंसमेंट कराया। कहा कि किसानों को चेतावनी दी जाती है कि मेला स्थल से खड़ी फसलों को दो दिनों की भीतर हटा लिया जाए। यह मेला तैयारियों में बाधाएं उत्पन्न करने का काम रही हैं। इन्हें हटा लें अन्यथा काश्तकारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जबकि फसलों को ट्रैक्टर व जेसीबी से उजाड़कर मेला स्थल को समतल करने का काम किया जाएगा। इसके डर से कई काश्तकारों ने फसलें हटाने का काम शुरू भी कर दिया है। जेई सुभाषचंद की टीम द्वारा मेले के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का निर्धारण कर चिन्हित किया गया। धान के खेत में फावड़े से गड्ढा खोदकर ढूलें बनाने शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही यहां तंबुओं का शहर बसना शुरू हो जाएगा।
फोटो भी है।