फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   8 persons found corona positive

मां-बेटा और गर्भवती सहित आठ लोग और मिले संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
8 persons found corona positive
अमरोहा। जिले में मां-बेटा और गर्भवती सहित आठ लोग और करोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक संक्रमितों की संख्या 4309 पहुंच गई है। कुल 80 केस एक्टिव चल रहे हैं। वहीं, स्वस्थ होने के बाद चार लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गाजियाबाद की लैब में प्रतीक्षारत 394 आरटी-पीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इसमें सात लोग संक्रमित निकले है। जबकि, एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 385 लोगों की जांच कराई गई है। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। संक्रमितों में हसनपुर में मिठाई विक्रेता की पत्नी और बेटा और अमरोहा की गर्भवती शामिल हैं। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों को होम आइसोलेशन और कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4309 पहुंच गई है। कुल 80 केस एक्टिव चल रहे हैं। जबकि, स्वस्थ होने पर चार मरीजों डिस्चार्ज किया गया है। वहीं 341 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed