फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   8 crore transactions affected by bank employees' strike

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से आठ करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
8 crore transactions affected by bank employees' strike
हड़ताल के दौरान अमरोहा के मोहल्ला कुंदन नगर स्थित बंद कैनरा बैंक से वापस जाते ग्राहक। संवाद - फोटो : JPNAGAR
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर यूपी बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से करीब आठ करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। डाकघर कर्मचारी संगठन और भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी अधिकारियों के संगठन भी हड़ताल में शामिल रहे। मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। कल से सभी बैंकों में पूर्णरूप से कामकाज होगा। हालांकि निजी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

सोमवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बैंक यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया। इसका जिले में असर देखने को मिला। शहर के आजाद रोड, अतरासी तिराहा और बड़ा बाजार, जट बाजार रोड, लकड़ा और बाईपास आदि जगहों पर बैंक की कई शाखाओं के शटर तो उठे रहे, पर कामकाज ठप रहा। इस दौरान संगठन से जुड़े सभी बैंक कर्मचारियों ने उपक्रमों का निजीकरण नहीं किए जाने की मांग की। साथ ही नए श्रम कानूनों को निरस्त किए जाने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त किए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने और सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्ती किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण डाककर्मियों के हड़ताल के चलते प्रधान डाकघर में कामकाज प्रभावित हुआ। आंल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज यूनियन से संबद्ध कर्मचारियों ने भी कार्य बहिष्कार किया। बैंकों में लेनदेन नहीं होने से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीएम उपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह हड़ताल क्लर्क लेवल के कर्मचारियों की है। अधिकांश बैंकों में कामकाज हुए हैं। बैंकों की करीब 100 शाखों में करीब आठ करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ है। मंगलवार (आज) भी इन कर्मचारियों की हड़ताल रहेगी। बुधवार से सभी बैंकों में पूर्ण रूप से कामकाज होगा।

मंडी धनौरा में भी पुरानी पेंशन की बहाली व निजीकरण के विरोध में नगर के राष्ट्रीयकृत व ग्रामीण बैंकों में हड़ताल रही। हड़ताल की वजह से लेनदेन बुरी तरह प्रभावित हुआ। भारतीय स्टेट बैंक में कामकाज सामान्य रूप से हुआ लेकिन अन्य बैंकों में कामकाज नहीं हुआ। हड़ताल की वजह से ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। केनरा बैंक के शाखा प्रबंधक विपुल राय ने बताया कि उनकी शाखा में ग्राहकों की परेशानी के मददेनजर पैसों का डिजिटल ट्रांसफर किया गया। पंजाब नेशनल बैंक, यूपी ग्रामीण प्रथमा बैंक में भी हड़ताल का असर दिखाई दिया। ग्राहक दोपहर बाद तक बैंकों के पास ही दिखाई दिए। वही दूसरी ओर भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी बैंक हड़ताल में शामिल नहीं है लेकिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को सपोर्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed