फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   किशोर फंदे पर झूला

किशोर फंदे पर झूला

Sun, 23 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
किशोर फंदे पर झूला
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव डींगरा में 17 साल का एक युवक पारिवारिक क्लेश के चलते फंदे पर झूल गया। परिजनों को युवक की मौत की जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। युवक एक दिन पहले ही गाजियाबाद में रहने वाले अपने बड़े भाई के पास से वापस आया था। बताया जाता है कि युवक स्वयं को काली माता का साधक बताकर लोगों की समस्याओं का समाधान भी करता था। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक युवक शुक्रवार की शाम फंदे पर झूल गया। परिजनों को रात को इसकी जानकारी हुई तो वे रोने बिलखने लगे। युवक द्वारा खुदकशी की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक परिवार में चल रहे क्लेश से मानसिक तनाव में था। उसका भाई पांच दिन पहले अपने साथ गाजियाबाद लिवा ले गया था। शुक्रवार की सुबह वापसी आने पर फिर से कुछ कलह हुआ और वह फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed