फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   61 turned out to be corona positive in city and rural areas

नगर और ग्रामीण अंचलों में 61 निकले कोरोना पॉजिटिव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
61 turned out to be corona positive in city and rural areas
औद्योगिक नगरी और उसके आस पास ग्रामीण अंचलों में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को
विज्ञापन

61 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे लोगों में खलबली मच गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह संक्रमण घातक नहीं है, लेकिन लोगों को अपना टीकाकरण जरूर कराना चाहिए।

गजरौला नगर पालिका नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों का टीकाकरण कराने के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसके लिए 30 कर्मचारी लगे हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गांवों में घर-घर जाकर ग्रामीणों का टीकाकरण कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। औद्योगिक नगरी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या घटने की बजाय बढ़ती जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक नगर और ग्रामीण अंचलों में 61 लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि अब संक्रमण अधिक घातक नहीं है, मगर सलाह है कि लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ.योगेंद्र सिंह का कहना है कि बिना मॉस्क लगाए बाहर नहीं निकलना चाहिए। सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें। जरा सी लापरवाही बाद में परेशानी का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed