फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6 beegha wheet crop set on fire

चिंगारी से छह बीघा गेहूं जलकर राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
6 beegha wheet crop set on fire
ढबारसी(अमरोहा)। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से किसान की करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जर्जर तारों को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढबारसी में रहने वाले किसान राहत पुत्र मेहंदी के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। तारों में फाल्ट होने से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। तेज हवा होने के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। खेत में गेहूं की कटाई कर रहे मजदूर भी झुलसने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सोमवार की रात एक किसान के खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिस कारण अधिक नुकसान होने से बच गया। इसके बाद लाइन ठीक नहीं होने के कारण कई घंटे विद्युत सप्लाई नहीं मिल सकी। विद्युत सप्लाई न मिलने से लोगों के इनवर्टर व मोबाइल फोन डाउन हो गए और बिजली न होने की वजह से लोगों को सारी रात भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed