फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   6.40 lakh blown from farmer's account through ATM

किसान के खाते से एटीएम के माध्यम से उड़ाए 6.40 लाख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
6.40 lakh blown from farmer's account through ATM
रहरा। क्षेत्र में जान पहचान के एक युवक ने किसान का एटीएम कार्ड ले लिया और उससे 6.40 लाख की रकम साफ कर दिया। जानकारी होने पर किसान के होश उड़ गए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर निवासी किसान श्यामलाल का कहना है कि गांव में रहरा निवासी हरिओम की रिश्तेदारी है। वह अक्सर घर पर आता रहता था। श्यामलाल के खाते में रकम होने की भनक लगने पर हरिओम ने अनपढ़ श्यामलाल को एटीएम कार्ड बनवाने की सलाह दी। एटीएम कार्ड बनने के बाद हरिओम ने श्यामलाल से बीस हजार रुपये उधार मांगे। श्यामलाल ने अपना एटीएम कार्ड हरिओम को दे दिया और कहा कि खुद ही बीस हजार निकाल लाओ। आरोप है कि हरिओम ने पैसे निकालने के बाद दूसरा एटीएम कार्ड श्यामलाल को थमा दिया। दो माह बाद श्यामलाल ने बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराई तो खाते से छह लाख चालीस हजार की रकम गायब होने की जानकारी हुई तो होश उड़ गए। मालूम हुआ कि रकम एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाली गई है। रहरा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हरिओम के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed