फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   505 people got the third vaccine on the first day

पहले दिन 505 लोगों ने लगवाया तीसरा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
505 people got the third vaccine on the first day
18 से अधिक उम्र वालों के फ्री टीकाकरण के पहले दिन 505 लोगों ने कोरोना बचाव का तीसरा टीका लगवाया है। टीकाकरण का शुभारंभ नगर पालिका चेयरमैन ने फीता काटकर किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों का जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। अमरोहा नगर सीएचसी पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन शशि जैन द्वारा फीता काटकर के शुभारंभ किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ राजकुमार ने बताया कि यह विशेष अभियान 75 दिन यानी 30 सितंबर तक चलेगा। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना बचाव का तीसरा टीका फ्री लगाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने कोविड टीके की दूसरी डोज लगने के छह माह बाद ही तीसरा टीका लगाए जाने का निर्णय लिया है। अभियान के पहले दिन 505 लोगों ने तीसरा टीका लगवाया है। इसके अलावा 409 ने पहला और 1260 ने दूसरा टीका लगवाया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सिंघल ने 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले सभी जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगे छह माह बीत चुके हैं, वह समय रहते तीसरी डोज अवश्य लगवा लें। सभी सरकारी अस्पतालों तीसरी डोज मुफ्त में लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है, इसलिए टीकाकरण और प्रोटोकाल पालन से ही कोरोना से खुद के साथ घर-परिवार और समुदाय को सुरक्षित बनाया जा सकता है। इस दौरान एसीएमओ डॉ.दिनेश कुमार सिंह, डॉ उमर फारूक, मिक्की मुआविद खां, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed