फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   49000 come in account without permission of account hoder

खाते में आ गए 49 हजार, निकालने पहुंची तो मैनेजर ने भगाया

Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 14 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
49000 come in account without permission of account hoder
note - फोटो : ani
नोटबंदी के बाद महिला के खाते में अचानक 49 हजार रुपये आ गए। पासबुक पर इंट्री कराने महिला बैंक पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई। दो हजार रुपये निकालने के लिए विदड्राल फार्म भरा तो मैनेजर ने उसे रखकर सादे विदड्राल फार्म पर दस्तखत करने को कहा। मना किया तो आरोप है कि ब्रांच मैनेजर ने उसे अपमानित करके बैंक से भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर निवासी यास्मीन पत्नी नसीम का गांव स्थित प्रथमा बैंक में खाता (89023171763) है। खाते में कुल 381 रुपये जमा थे। एक दिसंबर को महिला बैंक पहुंची और पासबुक पर इंट्री कराई तो पता चला कि उसके खाते में 49 हजार 381 रुपये हैं। 21 नवंबर को खाते में पता नहीं कहां से 49 हजार रुपये जमा हो गए थे। महिला ने ये देख दो हजार रुपये निकालने के लिए विदड्राल फार्म भरा। कैशियर ने पता किया खाते में पैसे कहां से आए तो महिला ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


आरोप है कि कैशियर और मैनेजर ने दो हजार का विदड्राल अपने पास रखकर उससे सादे विदड्राल पर दस्तखत करने को कहा। महिला के मना करने पर उसे अपमानित किया गया और धक्के देकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया। साथ ही पासबुक पर पेन से लिख दिया कि उसके खाते में सिर्फ 131 रुपये शेष हैं। कहीं से भी कोई कार्रवाई न होता देख पीड़ितों ने शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की शिकायत की। कानूनी कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कहां से आए खाते में 49 हजार
अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर स्थित प्रथमा बैंक की शाखा में यास्मीन ने अपने खाते में पैसे नहीं डाले। खाताधारक ने कहीं और से भी खाते में पैसा आने से इंकार किया। फिर भी खाते में अचानक से 49 हजार रुपये आ गए। कहीं कालाधन खपाने की नीयत से तो महिला के खाते में पैसे नहीं डाले गए।

ये भी हो सकता है कि कर्मचारियों की गलत ट्रंजेक्शन से महिला के खाते में 49 हजार रुपये आ गए हो। अगर ऐसा होता तो जिसका पैसा था वो शिकायत करने जरूर पहुंच जाता। मुरादाबाद में हुई रैली प्रधानमंत्री ने कहा था कि अगर किसी के खाते में कालाधन खपाने वालों ने पैसे डाले तो इसे निकालना मत। कोई ऐसा नियम बनाया जाएगा कि ये पैसे गरीबों के काम आ सके।


पासबुक में एंट्री करते समय गलत प्रिंटिंग होने से दूसरे के खाते की डिटेल महिला के पासबुक पर प्रिंट हो गया था। महिला के खाते में कोई पैसा नहीं आया है। महिला को निराधार एवं मनगढंत बताया। राम प्रकाश विश्नोई, ब्रांच मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed