फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   4.51 lakh saplings were planted in Amroha on World Environment Day.

Amroha News: विश्व पर्यावरण दिवस पर अमरोहा में एक दिन रोपे गए 4.51 लाख पौधे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:33 AM IST
विज्ञापन
4.51 lakh saplings were planted in Amroha on World Environment Day.
अमरोहा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले में पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिख इंटर कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जनपद में शासन द्वारा निर्धारित 4.51 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। डीएम ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण और देखभाल भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पिछले कई वर्षों से वृक्षारोपण अभियान को गंभीरता से चला रही है, जिसके परिणामस्वरूप पौधों की संरक्षण दर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों के कारण जलवायु परिवर्तन की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसे में वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी और सुलभ उपाय है। डीएम ने बताया कि पौधे भूजल स्तर बढ़ाने, शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस बार औषधीय गुणों वाले पौधों के रोपण पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालयी बच्चों के लिए पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताएं, पहेलियां, खेल और जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने भी प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभाव, स्वच्छता और हरित जीवनशैली को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया। वृक्षारोपण स्थल पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट भी आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed