फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   धर्मसभा की सफलता को आरती कर निकाली बाइक रैली

धर्मसभा की सफलता को आरती कर निकाली बाइक रैली

Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
धर्मसभा की सफलता को आरती कर निकाली बाइक रैली
गजरौला। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर नौ दिसंबर को दिल्ली में होने वाली धर्मसभा को सफल बनाने के लिए विधायक राजीव तरारा ने तिगरीधाम में गंगा किनारे आरती की तथा कई गांवों में बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से उन्होंने लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन

गुरुवार को विधायक राजीव तरारा ने तिगरीधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर होने वाली धर्मसभा के लिए आरती की। कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग दिल्ली धर्मसभा में पहुंचे। इसके बाद विधायक ने समर्थकों के साथ तिगरीधाम से बाइक रैली निकाली।
विज्ञापन

यह रैली कई गांवों में घूमते हुए गजरौला के बीएसए स्कूल में जाकर समाप्त हुई। जिला कार्यवाह कृष्ण कुमार, जिला संपर्क प्रमुख चंद्रशेखर विजय सिंह, विपिन सागर, राजीव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed