फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   अधिकारी व जनप्रतिनिधियों में सामंजस्य जरूरी है

अधिकारी व जनप्रतिनिधियों में सामंजस्य जरूरी है

Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अधिकारी व जनप्रतिनिधियों में सामंजस्य जरूरी है
मंडी धनौरा। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा है कि अधिकारी व जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच सामंजस्य बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करें। वह शुक्रवार को एक बैंकेट हाल में गजरौला व धनौरा विकास खंड के ग्राम प्रधानों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक का आयोजन जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के लिए किया गया था। इसमें जिलाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जनता, जनप्रतिनिधि व अधिकारी में सामंजस्य जरूरी है। जनता की जरूरतों के अनुसार ही काम किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्घ है। इस अवसर पर जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने स्वच्छता अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि खुले में शौच नहीं जाने के मामले में जनपद को प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रधानों से अपील की कि वे स्वच्छता के मामले में जीरो टालरेंस की स्थिति रखें। गांव में बाजार आदि स्थानों पर कूड़ेदान रखने के लिए कहा। सरकारी स्कूलों का सौंदर्यीकरण करने व उसमें शौचालय बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। चेतावनी दी कि इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को मिलने वाली विकास राशि के बेहद कम होने का हवाला देते हुए इसको बढ़ाने की मांग की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता चौधरी, एसडीएम संजय कुमार, भूपेंद्र चौधरी, बीडीओ धनौरा शिशुपाल सिंह, बीडीओ गजरौला रागिनी सक्सेना, एडीओ पंचायत सीपी सिंह आदि मौजूद थे। संचालन यतींद्र कटारिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed