फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   आखिरकार दसवें दिन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर मिला छात्र उज्जवल

आखिरकार दसवें दिन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर मिला छात्र उज्जवल

Thu, 05 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
आखिरकार दसवें दिन फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर मिला छात्र उज्जवल
गजरौला पुलिस को मिली सफलता, एसपी ने किया खुलासा, पुलिस की पांच टीमें लगी थीं छात्र की तलाश में
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला।
आखिरकार गजरौला पुलिस ने दसवें दिन लापता छात्र उज्ज्वल को खोज लिया। मंगलवार रात 11.30 बजे छात्र को फतेहपुर रेलवे स्टेशन से उसे बरामद कर लिया गया। छात्र ने बताया कि मैथ को छोड़ बाकी विषयों में वह काफी वीक था। इस वजह से एक पेपर भी खराब हो चुका था। एग्जाम में बचे बाकी परीक्षा की भी तैयारी नहीं थी। इससे झुब्ध होकर वह बिना किसी को बताए अकेले ही निकल गया था। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से छात्र को तलाश किया है। एसपी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर छात्र की बरामदगी का खुलासा किया है।
मंडी धनौरा के कलाली चुंगी निवासी यशवीर सिंह का 14 वर्षीय बेटा उज्ज्वल गजरौला के सेंटमेरी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था। 25 सितंबर को वह रोजाना की तरह स्कूल बस में सवार होकर स्कूल गया था। लेकिन वापस नहीं लौटा था। मामले की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुुलिस व परिजन अपने-अपने स्तर से छात्र की तलाश में जुट गए थे। पुलिस ने आठ प्रदेशों के पच्चीस शहरों में छात्र की तलाश की। नौ दिन तक पुलिस की पांच टीमें दिनरात छात्र की तलाश में जुटी रहीं। आखिरकार पुलिस को दसवें दिन सफलता मिल गई। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार रात करीब 11.30 बजे छात्र उज्ज्वल को फतेहपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया। एसपी ने बताया कि छात्र के मुताबिक वह गणित विषय को छोड़ बाकी विषयों में काफी कमजोर है। उसका एक पेपर भी खराब हो गया था। परीक्षा के बाकी पेपर की भी खास तैयारी नहीं थी। इससे डरकर वह बिना किसी को बताए स्कूल से निकल गया। इसके बाद नौ दिन तक तमाम ट्रेनों में सफर करता रहा। इस शहर से उस शहर तक करीब पच्चीस शहरों का सफर करने के बाद आखिरकार उसे फतेहपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन


बरामद होते ही छात्र को सेंटमेरी लेकर पहुंचे एसपी
गजरौला। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि छात्र उज्ज्वल को मंगलवार रात करीब 11.30 बजे फतेहपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर किया गया था। इसके बाद करीब साढ़े बारह बजे वहां एक होटल पर खाना खाया। यहां से तकरीबन दो बजे वापस गजरौला के लिए रवाना हुआ। सुबह छह बजे तक गजरौला पहुंचे। इसके बाद सुबह दस बजते ही एसपी स्वयं टीम के साथ उज्ज्वल को सेंटमेरी स्कूल लेकर पहुंचे। वहां तमाम स्टाफ से छात्र को मिलवाया। इस दौरान एसपी ने स्कूल फैकल्टी से कहा कि छात्र को किसी भी बात के लिए परेशान ना किया जाए। सभी से मिलते हुए वह घबराया हुआ नहीं था। थानाध्यक्ष अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि इसके लिए छात्र को काफी समझाया गया था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। जो हुआ वह दोबारा नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महज तीस रुपये लेकर निकला था उज्ज्वल
गजरौला। बरामद होने के बाद छात्र ने बताया कि पच्चीस सितंबर के दिन उसके पास केवल तीस रुपये थे। जिसमें से बीस रुपये उसने ई-रिक्शा चालक को दिए जो नाईपुरा से चौपला तक लाया था। इसके बाद छात्र के पास केवल दस रुपये ही बचे थे। वह ट्रेनों में बिना टिकट के ही यहां से वहां घूमता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed