फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   41 police workers will be houred

सराहनीय कार्य करने वाले 41 पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
41 police workers will be houred
अमरोहा। पुलिस सेवा के लिए सराहनीय कार्य करने वाले 44 पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि और एसपी उन्हें प्रशस्ति पत्र सौपेंगे। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों में कार्यालयों और शाखाओं में नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। पांच गोताखोर भी अपने सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित होंगे।
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया कि सम्मानित होने वालों में निरीक्षक अतुल प्रधान, मुख्य आरक्षी रजनीश, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल शिव प्रसाद, बृजपाल, अमित कुमार, अजय कुमार, नवीन और अशोक कुमार को कोरोना काल में कार्यों का निर्वहन पूर्ण लगन के साथ करने के लिए सम्मानित किए जाएगा। इसके अलावा गोपनीय कार्यालय के अंकित कुमार ने कंप्यूटर के विभिन्न कार्यों और जांच निस्तारण समय कर सराहनीय कार्य किया है। ओपी शहजाद द्वारा अभिलेखों का रख रखाव सही रखने, साइबर सेल के आकाश को सोशल मीडिया के एकाउंट के संबंध में प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई कर प्रकरणों का निस्तारण कराया है। रेडियो शाखा के रामकेश सिंह को अनुशासित रहकर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। यूपी-112 के तरुण प्रताप सिंह, थाना रहरा के कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज कुमार भी सम्मानित होंगे। रजबपुर में तैनात एसआई अरिहंत सिद्धार्थ को अमरोहा देहात एसओ रहते अपंजीकृत डॉक्टर पंकज विश्वास के अपहरण का सही खुलासा करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा रजबपुर के ही अनित कुमार, नौगावां में तैनात हेड कांस्टेबल विकास शर्मा, प्रधान लिपिक नितिन कुमार, सीओ अपराध कार्यालय के हेड कांस्टेबल मोहम्मद आसिम, ट्रैफिक के मनोज कुमार, आदमपुर में तैनात एसआई मनोज कुमार उपाध्याय, एफएसओ गजरौला सतेंद्र कुमार, लीड फायर मैन सुभाष चंद्र, रसोइया समरपाल, सफाई कर्मी सतपाल सम्मानित किए जाएंगे। इसके अलावा सोशल मीडिया के प्रदीप कुमार, एसओजी के गौरव शर्मा, विजय शर्मा, कमल कुमार, सर्विलांस के अनिल कुमार और योगेश कुमार को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अशोक कुमार को राष्ट्रपति का सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ट सेवा चिह्न और सब इंस्पेक्टर राम प्रकाश शर्मा को महानिदेशक द्वारा सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed