फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   398 patients of dengue and fever found in the district

जिले में 13 डेंगू और बुखार के मिले 298 मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
398 patients of dengue and fever found in the district
अमरोहा। जिले में डेंगू और बुखार तेजी से पांव पसार रहा है। जनपद में 13 और डेंगू के मरीज मिले हैं। जबकि बुखार के 298 मरीज सामने आए।
विज्ञापन

जनपद में तेजी से डेंगू और बुखार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है और कैंप लगाकर निशुल्क दवाई का वितरण कर रही है। इसी कड़ी में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मंगलवार को कुल 3567 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के 298, डेंगू के 13, टाइफाइड के 7 और डायरिया के 29 मरीज मिले हैं। वहीं कोविड-19 जांच को 1332 मरीजों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इन आंकड़ों की पुष्टि सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने की है। सीएमओ ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को सलाह दी जा रही है कि दिन के समय पूरे कपड़े पहने, अपने आसपास पानी जमा न होने दें, नियमित रूप से सफाई करते रहें। बुखार की शिकायत होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से दवाई लें। दो दिन से अधिक बुखार आने पर जांच जरूर करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed