{"_id":"60033ddf8ebc3e2e2d20d743","slug":"370-healthworkers-vaccinized-jpnagar-news-mbd3763907145","type":"story","status":"publish","title_hn":"370 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका, 30 छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
370 स्वास्थ्य कर्मियों को लगा टीका, 30 छूटे
विज्ञापन
अमरोहा। टीकाकरण पहले दिन पंजीकृत 400 स्वास्थ्य कर्मियों में 370 ने टीका लगवाया है। जबकि 30 छूट गए हैं। छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार द्वारा निर्धारित तिथि पर टीका लगाया जाएगा। तमाम स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना झिझक और डर के टीका लगवाया। दूसरों को प्रेरित भी किया। डीएम और एसपी ने बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर वैक्सीन के किसी साइड इफेक्ट को लेकर बेहद सतर्कता बरती गई। टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। हर बूथों पर दो-दो पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।
शनिवार को जिले के जिला अस्पताल, टीवी क्लीनिक, नगर सीएचसी की नई बिल्डिंग और जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित चार बूथों पर टीकाकरण किया गया। बूथों को गुब्बारे से सजाया गया था। बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोल घेरे खींचे गए। टीकाकरण के लिए पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का बूथों पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण खत्म हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड अस्पताल बूथ पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी सुनीति और सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। जिला अस्पताल में सबसे पहला टीका आयुष्मान भारत के जिला सूचना प्रणाली प्रबंधक विशेष कुमार को लगाया गया। टीबी क्लीनिक बूथ पर स्टाफ नर्स नीतू को पहली डोज लगाई गई। जोया अस्पताल में एक्स्ट्रा डिपार्टमेंट तैनात आनंद कुमार को टीका लगा है। सीएमओ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि चारों बूथों पर 400 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था। लेकिन, 370 कर्मचारी उपस्थित हुए और उन्हें टीका लगाया गया। 30 कर्मचारी टीका लगवाने से रह गए है। शासन से दूसरी तिथि मिलने पर उन्हें भी टीका लगाया जाएगा।