{"_id":"614cd36d8ebc3e06186024bf","slug":"3620-patients-of-fever-found-in-the-last-twelve-days-jpnagar-news-mbd403731695","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले बारह दिन में मिले बुखार के 3620 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले बारह दिन में मिले बुखार के 3620 मरीज
विज्ञापन
अमरोहा जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। जिले में बुखार का कहर थम नहीं रहा है। रोजाना बुखार के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मलेरिया, डेंगू और डायरिया ने भी पैर पसार रखे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है। बुखार के कहर की गवाही स्वास्थ्य विभाग के आकंड़े दे रहे हैं। ये ही वजह है कि पिछले बारह दिन में बुखार के 3620 मरीज मिले हैं। इसके अलावा जिले में टाइफाइड और डायरिया के करीब 700 से अधिक मरीज मिल चुके हैं।
ऐसे में जिले में वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार के घर-घर में मरीज हैं। यहां जिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोज मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की भीड़ रही। कुल 3210 मरीज पहुंचे। इसमें 298 बुखार के नए मरीज मिले। ओपीडी में चिकित्सकों ने मरीजों को देखा और उनका उपचार किया। दवाइयों के काउंटर पर भी मरीजों की भीड़ दिखाई दी। वहीं दस से 23 सितंबर तक सरकारी अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त 35915 मरीज पहुंचे हैं। इसमें 3620 मरीज केवल बुखार के हैं। इसके अलावा करीब 400 मरीज टाइफाइड और 300 मरीज डायरिया के मिले हैं। इसके अलावा मलेरिया के 17 मरीज चल रहे हैं। वहीं डेंगू के 14 मरीज मिले हैं। इसमें किशोरी सहित चार मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया है। जबकि दस मरीज मुरादाबाद और मेरठ के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं।
तारीख-----------मरीजों की संख्या----------बुखार पीड़ित
10 सितंबर----------1973------------------190
11 सितंबर----------3120------------------210
12 सिंतबर---------रविवार
13 सितंबर---------3124-----------------344
14 सितंबर---------3329-----------------326
15 सितंबर---------3580-----------------315
16 सितंबर---------3580-----------------325
17 सितंबर---------3580------------------355
18 सितंबर---------3467------------------325
19 सितंबर---------रविवार
20 सितंबर---------3277------------------295
21 सितंबर---------3210------------------285
22 सितंबर---------3325------------------352
23 सितंबर---------3210------------------298
नोट:- यह आंकड़े सरकारी अस्पतालों के हैं।
वायरल फीवर के लक्षण
. तेज बुखार आना और ठंड लगना
. पूरे शरीर में दर्द होना
. नाक से पानी आना
. हल्की खांसी आना
. दस्त होना
ऐसे करें बचाव
. वायरल से पीड़ित मरीज से दूरी बनाएं
. घर के अंदर और बाहर पानी एकत्रित न होने दें
. बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
. सब्जियों को अच्छे से पका कर खाएं
. दिन में छह से आठ लीटर पानी पीएं
. कटे हुए फल, बासी खाना न खाएं