{"_id":"5ba545d8867a557ebb22e308","slug":"31537557976-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्रा पुलिस ने एक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्रा पुलिस ने एक को पकड़ा
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। ऑनलाइन ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल शाखा के प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को गजरौला पहुंची। यहां से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई है।
महाराष्ट्र के जिला सातारा के थाना साहपुरी में 13 अगस्त को एक मुकदमा दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक नंबर से फोन करके उनके बैंक खाते में गड़बड़ी होने की बात कही और उनसे जानकारी ले ली। इसके बाद उन्हें उनके बैंक से रुपये निकलने की सूचना मिली। बैंक खाते से 37.78 लाख रुपये निकाले गए। जिस खाते से रुपये निकाले गए वह महाराष्ट्र में संचालित एस्टेट कंपनी का खाता है। शुक्रवार को गजरौला पहुंची महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर गजानंद शंकर कदम के नेतृत्व वाली टीम ने गजरौला से एक संदिग्ध व्यक्ति को उठा लिया। अमरोहा सीजेएम कोर्ट से उसकी ट्रांजिट रिमांड ली गई है। गजानंद शंकर कदम ने बताया कि अभी संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। जो नंबर बताया गया था वह गजरौला ट्रेस हुआ।