{"_id":"6502175ce1e3f9202f093284","slug":"30-year-old-youth-suffered-heart-attack-died-due-to-wrong-treatment-by-quacks-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-4623-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 30 वर्षीय युवक को हुआ हार्ट अटैक, झोलाछाप के गलत उपचार से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 30 वर्षीय युवक को हुआ हार्ट अटैक, झोलाछाप के गलत उपचार से मौत
विज्ञापन
हसनपुर। युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब गांव तरौली निवासी 30 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र इकराम सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द उठने की शिकायत पर युवक खुद ही दवा लेने एक झोलाछाप के पास पहुंच गया। बताया जाता है कि गलत उपचार से उसकी मौत हो गई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के गांव तरौली निवासी 30 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र इकराम सिंह गांव में डेयरी चलाता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम को सोनू के सीने में दर्द हुआ। वह बाइक पर सवार होकर खुद ही पास के गांव में झोलाछाप से दवा लेने चला गया। झोलाछाप ने उसे अपने घर में भर्ती कर लिया और उपचार शुरू कर दिया। कुछ ही देर में युवक की हालत ज्यादा खराब हो गई। सूचना पर परिजन पहुंच गए। इस दौरान झोलाछाप ने हाथ खड़े कर लिए। परिजन उसे दूसरे चिकित्सक के पास ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। युवक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं। परिजनों और ग्रामीणों ने पहले तो झोलाछाप के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कार्रवाई का मन बनाया लेकिन बाद में कुछ लोगों ने समझा कर उन्हें शांत कर दिया। इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया
-- -- --
पहले भी हो चुकी है युवाओं की हार्ट अटैक से मौत
09 नवंबर 2022- गांव मछरई निवासी तीस वर्षीय इमरान अहमद की माॅर्निग वॉक पर जाते समय मौत हो गई थी। इमरान शरीर भी हष्ट-पुष्ट और स्वास्थ्य को लेकर बेहद संजीदा था।
विज्ञापन
दिसंबर 2021- गांव शेखूपुर झकड़ी निवासी बाइस वर्षीय कोसिंद्र की में हार्ट अटैक से मौत गई थी।
फरवरी 2023- मोहल्ला कनेटा रोड निवासी एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्र आजम की रसिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
29 अगस्त 2023- मोहल्ला खेबान निवासी 18 वर्षीय बीबीए के छात्र नितेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
12 सितंबर 2023- गांव तरौली निवासी तीस वर्षीय सोनू कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
-- --
मामला जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी। झोलाछाप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि खानपान का असर युवाओं के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अचानक हार्ट अटैक आना और मौत हो जाना, यह आश्चर्य चकित कर रहा है।
-- डॉक्टर शरद कुमार, एसीएमओ अमरोहा