फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 year old bullion trader dies of heart attack

Amroha News: तीस वर्षीय सराफा व्यापारी की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
30 year old bullion trader dies of heart attack
हसनपुर(अमरोहा)। कम उम्र में हार्ट अटैक होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो रही है। अब नगर में तीस वर्षीय सराफा व्यापारी गौरव राजपूत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि नगर के मोहल्ला होली चौक में सर्राफा व्यापारी अनिल राजपूत का परिवार रहता है। उनके बेटे गौरव राजपूत भी सराफा का ही व्यापार करते थे। उनकी बाजार में सर्राफा की दुकान है। बताते हैं कि मंगलवार की सुबह को गौरव राजपूत अपने घर पर बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होनी शुरू हुई। परिजनों ने निजी अस्पताल में दिखाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक ने अपने पीछे दो बच्चे छोड़े हैं। विधायक महेंद्र खड़गवंशी समेत गणमान्य लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से मौत की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed