फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3 dead in accident in amroha

अनियंत्रित होकर पलटी निजी बस, एक की मौत, तीस घायल

Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
3 dead in accident in amroha
फर्राटा भर रही है रोडवेज कलर की नकली बसें - फोटो : Amar Ujala
हसनपुर-रहरा रोड पर गांव बुरावली में शुक्रवार रात लगभग ढाई बजे अनियंत्रित होकर प्राइवेट बस पलट गई। बस के पलटते ही सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में करीब तीस लोग घायल हो गए। जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

  घायलों को रहरा सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे के शिकार सभी लोग दिल्ली से अपने घर संभल के ग्रामीण क्षेत्र के गांवों में दीपावली का त्योहार मनाने जा रहे थे। 
विज्ञापन


जनपद संभल के बहजोई व रजपुरा थाना इलाके के गांवों के लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं। दीपावली के त्योहार पर सभी लोग अपने घर के लिए दिल्ली आनंद बिहार बस अड्डे से प्राइवेट बस में सवार हुए थे। बस में कुछ सवारियों को गवां भी उतरना था, इसलिए बस को हसनपुर से रहरा-गवां मार्ग पर ले जाया जा रहा था। रात करीब ढाई बजे गांव बुरावली में ताजा बनी सीसी रोड पर चढ़ते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस के पलटते ही चालक व परिचालक फरार हो गए। बस पलटने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। किसी तरह से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। जबकि जयपाल (46) पुत्र लाखन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सरकारी एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा में भर्ती कराया गया। यहां से उनके परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। 

हादसों में टैंपो चालक समेत दो की मौत
जोया/ रजबपुर। नेशनल हाईवे पर कट पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो टैंपो को टक्कर मारने के बाद पलट गई। टैंपो चालक समेत इसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी है। पोस्टमार्टम के बाद गांव में पहुंचे शव को देख कोहराम मच गया। परिजन शव से लिपट कर रो रहे थे। उधर रजबपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने अज्ञात को रौंद दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया है।

डिडौली कोतवाली के दीपपुर गांव निवासी हरकिशन सिंह का बेटा देवराज सिंह (30) जोया-पाकबड़ा के बीच टैंपो चलाता था। वह शुक्रवार की रात दस बजे लोधीपुर में तेल डलवाने के बाद गांव जाने के लिए हाईवे पर कट से पार हो रहा था। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गिंदौड़ा गांव निवासी ओमवीर व बबलू टैंपो में बैठे थे। जैसे ही टैंपो को कट पार करने के लिए मोड़ा इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो पलट गई तथा टैंपो भी पलट गया।


टैंपो चालक देवराज सवारी ओमवीर व बबलू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मुरादाबाद में भर्ती कराया। जहां पर देवराज की मौत हो गई। बबलू व ओमवीर की हालत गंभीर बनी है। उधर रजबपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर 40 वर्षीय को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस पहुंची। घंटों तक भी शिनाख्त नहीं हुई तो पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि मौत से पूर्व यह एक पेट्रोल पंप पर भी गया था। बताते हैं कि उसने शराब पी रखी थी। शिनाख्त नहीं हुई है। शव मोर्चरी पर रखवाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed