फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3.5 km road from Seonali to Manjupura broken for five years

स्योनाली से मंजूपुरा तक 3.5 किमी सड़क पांच साल से टूटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:51 AM IST
सार

भले ही सरकार सड़कों की मरम्मत और गड्ढा मुक्त कारने को लेकर गंभीर है।सड़क पर पड़े नुकीले पत्थर रोजाना हादसे का सबब बन रहे हैं।तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी।

विज्ञापन
3.5 km road from Seonali to Manjupura broken for five years

विस्तार

भले ही सरकार सड़कों की मरम्मत और गड्ढा मुक्त कारने को लेकर गंभीर है। लेकिन जिम्मेदार सरकार की उम्मीदों को पलीता लगा रहे हैं। जी हां स्योनाली से मंजूपुरा तक की साढ़े तीन किलो मीटर सड़क का यही हाल है। पिछले पांच साल से सड़क टूटी पड़ी हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी कई बार शिकायत अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नियम ये है कि पांच साल में सड़क टूट या उखड़ जाए तो संबंधित ठेकेदार उसकी मरम्मत कराएगा। लेकिन यहां तो सड़क की मरम्मत भी नहीं कराई गई। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण स्थानीय लोंगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। सड़क टूटी होने के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। तीन दिन पहले बाइक सवार बुजुर्ग महिला की गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ये सड़क जिला मुख्यालय से केवल 11 किलोमीटर दूर जोया ब्लाक क्षेत्र में पड़ती है। श्योनाली गांव नेशनल हाईवे किनारे हैं। यहां से ये सड़क पूरनपुर, चुबका होते हुए मंजूपुरा के लिए जाती है। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर छह से अधिक गांव पड़ते हैं। जिनकी आबादी करीब 10 हजार है। ग्रामीणों की माने तो करीब पांच साल पहले प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई। लेकिन कुछ दिन बाद ही सड़क उखड़ने लगी। आज यह सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर पड़े नुकीले पत्थर रोजाना हादसे का सबब बन रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जिलाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत व निर्माण कराने के लिए कहा गया। लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए अब कहना ही बंद कर दिया। इस सड़क पर रोजाना हादसे हो रही हैं। तीन दिन पहले बुजुर्ग महिला अपने भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी। लेकिन श्योनानी से निकलते ही सड़क पर बने गड्ढे में झटका लगने के कारण वह बाइक से नीचे गिर गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed