फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   28 year old woman died of heart attack while sleeping at home

Amroha News: घर में सोते समय 28 वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
28 year old woman died of heart attack while sleeping at home
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

घर में सोते समय मोहसिना (28) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

गांव बावनखेड़ी निवासी किसान अजीम अहमद की पत्नी मोहसिसा शनिवार रात को कमरे में सोई थी। रविवार सुबह मोहसिना बिस्तर से नहीं उठी तो परिवार के सदस्यों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठ सकी। इस पर परिजनों ने मोहसिना को पास के ही डॉक्टर को दिखाया, जिसने महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। मृतका ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ध्रुवेंद्र सिंह का कहना है महिला की हार्ट अटैक से मौत का कोई मामला जानकारी में नहीं है। इस तरह के किसी मरीज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed